
गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए अवैध कब्जा, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। मामला मुहल्ला तुलसीसागर लंका थाना कोतवाली गाजीपुर का है, जहां वादिनी श्रीमती सुमित्रा देवी पत्नी स्व. शिवगोविन्द यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि 8 नवंबर की रात लगभग तीन से चार बजे के बीच विपक्षीगण ने एक राय होकर उनके मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मु0अ0सं0 859/2025 धारा 191(2), 191(3), 333, 324(5), 115(2), 127(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश सिंह (35), पुत्र स्व. जयप्रकाश सिंह, निवासी ताडीघाट थाना सुहवल, प्रवीण सिंह उर्फ लव (29), पुत्र विजय कुमार सिंह, निवासी बरहपुर थाना नंदगंज है।
दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने महराजगंज हाईवे तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
आपराधिक इतिहास में मुकेश सिंह, तीन मुकदमे दर्ज, जिनमें अवैध कब्जा, मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप शामिल एवं प्रवीण सिंह उर्फ लव एक मुकदमा दर्ज, कोतवाली गाजीपुर में आरोपी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में टीम प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली गाजीपुर मय टीम रहे।




