
बाइट – क्षेत्राधिकारी,कासिमाबाद
गाजीपुर। थाना नोनहरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। 9 फरवरी को उप निरीक्षक अटल बिहारी मिश्र मय हमराह द्वारा मीरपुर मोड़ थाना नोनहरा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक टाटा इंट्रा पिकअप वाहन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में वध हेतु ले जाए जा रहे दो राशि गोवंश बरामद किए गए, जबकि मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रणजीत कुशवाहा उर्फ मुन्नी लाल (27) पुत्र हरिराम कुशवाहा, निवासी ग्राम निजामपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर, के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से टाटा इंट्रा पिकअप वाहन संख्या UP61 BT 9828 एवं दो राशि गोवंश को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0 55/2026 अंतर्गत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अटल बिहारी मिश्र मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



