उत्तर प्रदेशगाजीपुरप्रशासनिक

राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन में बड़ी जिम्मेदारी: राशिद अंसारी बने गाज़ीपुर के युवा जिलाध्यक्ष

गाज़ीपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक मुद्दों को लगातार उठाने वाले  पत्रकार राशिद अंसारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन ने गाज़ीपुर जनपद में संगठन को मजबूत करने के लिए राशिद अंसारी को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
राशिद अंसारी मूल रूप से गाज़ीपुर के रहने वाले हैं और ViP Tak News के Founder और Editor in Chief हैं। उन्होंने हमेशा अपनी पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को बेबाकी से उठाया है।
4 फरवरी 1998 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे राशिद अंसारी ने अपनी पूरी शिक्षा गाज़ीपुर से प्राप्त की है। वहीं पत्रकारिता इग्नू से पूरी कर कम उम्र में ही उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है
अब पत्रकारिता के साथ साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन ने उन्हें गाज़ीपुर का युवा जिलाध्यक्ष बनाकर मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
राशिद अंसारी ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकारों की रक्षा, गरीबों और पीड़ितों की आवाज उठाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि राशिद अंसारी के नेतृत्व में गाज़ीपुर में मिशन की गतिविधियां और तेज होंगी और लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page