समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रामवचन ठाकुर के परिजनों से मिलकर व्यक्त किया शोक संवेदना, दी आर्थिक मदद

गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जहूराबाद विधानसभा के नेवादा गांव में पहुंच कर विगत दिनों रामवचन ठाकुर की हत्या पर उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और पार्टी की तरफ से 1लाख रूपये का चेक बतौर आर्थिक मदद प्रदान किया गया। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार से हत्यारोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने, परिजनों को 1करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग किया। सांसद बलिया मा. सनातन पांडे ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ जंगलराज कायम है। हत्या, डकैती, लूट-पाट, बलात्कार,छिनैती की बाढ़ आ गई है। उन्होंने रामवचन ठाकुर की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जनपद की पुलिस प्रशासन पर प्रश्न दागते हुए पूछा हत्यारोपी कहां है? किसके संरक्षण में हैं वह, आखिर कब तक पकड़े जायेंगे? योगी जी की पुलिस क्या कर रही है? भाजपा सरकार के भयमुक्त समाज के नारे का क्या हुआ? उन्होंने कहा जनता तो भयमुक्त नहीं हुई बल्कि माफिया अपराधी भयमुक्त होकर सरेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि योगी राज में जनसाधारण का जीना भी अब मुश्किल हो गया है। इस राज में माफिया और पुलिस चैन की बंशी बजा रहे हैं और जनसामान्य जान-माल से हाथ धोने को मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार को जंगलराज बताने वालों के मुंह पे ताला क्यूं पड़ा है? उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एकमात्र काम जमाखोरी कर पूंजीपतियों को ऐनकेन प्रकारेण लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनता अपने जान-माल की सुरक्षा स्वयं करें। यह सरकार माफियाओं और पुलिस की तानाशाही के आगे नतमस्तक है। इस सरकार की न कोई हनक है न कोई तेवर। बस लफ्फाजी करने के अलावा इसके पास कोई काम नहीं है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रतिनिधि मंडल बलिया सांसद सनातन पांडे के साथ साथ विधायक जैकिशन साहू, जयहिंद यादव, संजय विद्यार्थी सविता, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधिगण मन्नू सिंह , रामब्रत यादव, कमलेश यादव, अमित ठाकुर, असलम हुसैन, रेयाज अंसारी, महेन्द्र चौहान,रविंद्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान, बिन्दु बाला बिन्द, राधेश्याम यादव, संजय राम, हरेन्द्र विश्वकर्मा, अभिषेक कुशवाहा, अनिल यादव, आशा यादव, रीता विश्वकर्मा, सागर यादव, सत्येन्द्र यादव, सदरे आलम, वीरेंद्र जगदीश,केशव, दारा, राधेश्याम यादव, संतोष यादव, अखिलेश यादव, पंकज प्रधान, पूजा गौतम, ममता, राजीव राजू आदि मौजूद थे।



