उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

पुलिस की सक्रियता से मनचला गिरफ्तार

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पाण्डेय मोड़ तिराहा के पास राह चलती महिलाओं और युवतियों पर छींटाकशी कर रहे बिहार के एक मनचले को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक राज कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ ब्लॉक तिराहा मोड़ पर बैंक और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पाण्डेय मोड़ तिराहा स्थित वाहन स्टैंड के पास एक युवक खड़ा है, जो वहां से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों पर भद्दी टिप्पणियां कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्टैंड के पीछे छिपकर निगरानी करने लगी। कुछ ही देर में पुलिस ने देखा कि उक्त युवक ने वहां से गुजर रही एक महिला को देखकर “का हो जान कहां बिजली गिरी” जैसी अश्लील टिप्पणी की, जिससे महिला शर्मिंदा होकर अपना मुंह ढक कर आगे बढ़ गई। मनचले की इस हरकत को पुलिस टीम ने खुद सुना और बिना देरी किए उसे चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम अमित शर्मा (26 वर्ष) बताया, जो बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत ग्राम पानापुर का निवासी है। पुलिस की पकड़ में आते ही आरोपी अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की दुहाई देने लगा। दोपहर 12:30 बजे पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि एक मनचले को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राज कुमार यादव के साथ कांस्टेबल गोविंद सिंह चौहान, महिला कांस्टेबल दिव्या साहू, महिला कांस्टेबल पूजा, एसीसी अखिलेश सिंह और हेड कांस्टेबल (चालक) रतन कुमार सरोज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page