गाजीपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की संशोधित आदेश दिनांक 10.04.2026 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों अधिसूचना की निर्वाचक नामावली 2025 के वृहद् पुनरीक्षण कराये जाने हेतु निम्न विवरण के अनुसार संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है जिसमें कार्यक्रम मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन,SVN आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियों कराने आदि का दिनांक 21 अप्रैल, 2026 तक एवं निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन की अवधि दिनांक 22 अप्रैल, 2026 निर्धारित किया गया है।
त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० लखनऊ के निदेशन एवं नियंत्रण में तैयार की जायेगी। उपर्युक्त निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी।



