पीसीएस परीक्षा पास कर वाणिज्य कर अधिकारी बनी निहारिका राय का गांव में हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। जिले के करंडा विकास खंड अंतर्गत पुरैना ग्राम निवासी निहारिका राय पुत्री संजय राय पौत्री स्वर्गीय मंगला राय, ने 2024 पीसीएस परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर वाणिज्य कर अधिकारी पद को सुशोभित किया है। 10 अप्रैल को अपने गांव पुरैना आगमन पर गांव के समस्त नागरिक बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया तथा सम्माननीय लोगो ने शुभाशीर्वाद एवं ढेर सारी बधाइयां प्रदान की, निहारिका राय ग्रामीण परिवेश मे पली बढ़ी एवं प्राथमिक शिक्षा गांव से प्रारम्भ कर इंटर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गाज़ीपुर से तथा उच्च शिक्षा प्रयागराज से संपन्न की, दिल्ली में रहकर अपने अटूट लगन एवं कठिन परिश्रम के बल पर इस गौरवशाली परीक्षा मे सफलता प्राप्त कर गांव के साथ जनपद का मान बढ़ाया, निहारिका ने अपने सफलता का श्रेय अपने दादा श्री विजय नारायण राय, पिता ,माता एवं गुरुजनो को दिया है




