उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

अनैतिक गतिविधियों को लेकर फिर सुर्खियों में क्षेत्र का एक होटल

जमानिया।क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियों को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर बवाल मच गया। ग्रामीणों ने होटल में अवैध कार्य होने की सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस केवल औपचारिकता निभाकर लौट गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस होटल में प्रतिदिन युवक-युवतियां आते हैं और अनैतिक कार्य होते हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह होटल मुख्य सड़क पर स्थित है, इसके बावजूद यहां न कोई नियमित जांच होती है और न ही कोई कड़ी निगरानी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से यह कारोबार पुनः संचालित हो रहा है। ग्रामीणों ने याद दिलाया कि 10 सितंबर 2024 को तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने छापेमारी कर सात जोड़ों को होटल से पकड़ा था और होटल को सील कर दिया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा कार्रवाई के अभाव में कुछ ही समय बाद यह होटल फिर से खुल गया और वही गतिविधियां दोबारा शुरू हो गईं।स्थानीय लोगों ने बताया कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनकी जांच की जाए तो सारी सच्चाई सामने आ सकती है। उनका कहना है कि “दूध का दूध और पानी का पानी” तभी होगा जब प्रशासन फुटेज को खंगाले और सख्ती बरते।बताया जा रहा है कि इस होटल की जांच एडीएम स्तर तक हो चुकी है, लेकिन उसके बावजूद न तो होटल को स्थायी रूप से बंद किया गया और न ही कोई कठोर कार्रवाई की गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस गई थी लेकिन कुछ नहीं मिला। जिस कारण बैरन लौटना पडा। होटल बंद था। शिकायत 112 पर की गई थी और कॉलर ने अपना फोन बंद कर लिया था। जिस कारण से मौके पर जा कर छानबीन करनी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page