सीएम की पत्नी ने मार्कण्डेय महादेव का किया अभिषेक

वाराणसी। वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव धाम में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय पहुंची। यहां उन्होंने विधिपूर्वक तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा मार्कण्डेय महादेव का दर्शन-पूजन और दुग्धाभिषेक किया। मार्कण्डेय महादेव से उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के सुख की कामना की। इसके बाद गंगा और गोमती के संगम पर पहुंचीं, जहां उन्होंने मां गंगा और मां गोमती का जलार्चन किया। इस दौरान कौशल्या देवी ने वाराणसी में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी का काया-कल्प हो रहा है। घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कें, स्वच्छता और धार्मिक स्थलों के विकास से काशी की सांस्कृतिक विरासत पुनर्स्थापित हो रही है। सिधौना स्थित प्रसिद्ध चिरई यादव छेना वाले की लस्सी का स्वाद भी सभी ने चखा। लोगों ने उनका स्वागत अभिनन्दन कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान विशाल यादव,अनिमेष मिश्रा,चंद्रिका यादव,लोढू यादव,राहुल यादव,छोटू यादव,सुनीत यादव,अंकित यादव,अखिलेश यादव,सत्यम गिरी,पंकज गिरी,मजिस्ट्रेट,चौकी प्रभारी,गोपी,विनायक आदि मौजूद रहे।
