ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिव साइकिल से पहुँचे ब्लाक ऑटो से गए गांव


गाज़ीपुर। ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ विरोध अब नए तेवर में दिखने लगा है।जमानिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव आज सरकारी आदेशों के विरोध स्वरूप साइकिल से ब्लॉक दफ्तर पहुँचे, जिससे पूरे परिसर में हलचल मच गई। सचिवों ने साफ कहा कि जब सरकार संसाधन नहीं दे सकती, तो हम भी अपने निजी वाहन मुफ्त में क्यों चलाएँ? सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन उपस्थिति थोपकर सरकार हमें दफ्तरों की कुर्सी से बाँधना चाहती है, जबकि हमारा असली काम गांवों में होता है। आज का साइकिल मार्चा विरोध प्रदर्शन का एक हिस्सा बताया जा रहा है, जिसके तहत 10 दिसंबर से निजी वाहन बंद करने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था। अब पंद्रह दिसंबर को सचिव अपना डोंगल ब्लाक मुख्यालय पर जमा करेंगे।
इस मौके पर ब्लॉक में सचिव बेचन,अशोक यादव, वीरेन्द्र गौतम,प्रशांत कुमार, सिद्धार्थ शंकर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी,श्वेता पाण्डेय,चंद्रदीप कुमार,आशुतोष गिरी,अनिल दुबे,संजय कुशवाहा, अभिषेक कुमार,रामदयाल शर्मा,मनोज यादव,चंद्रकेश यादव,शैलेश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।




