उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिक

समावेशी और संतुलित बजट प्रोफेसर शरद कुमार

जमानिया! स्थानीय हिन्दू पी. जी. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष  प्रोफेसर शरद कुमार ने उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री श्री सुरेंद्र खन्ना के द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को समावेशी और संतोषजनक बताया हैं। बजट में गरीबों किसानों  युवाओ,महिलाओं और पिछड़े वर्ग को बड़ी राहत का प्राविधान हैं। काशी विकास क्षेत्र का गठन किया गया जिसमें आसपास के जिलों का तेजी से विकास किया जाएगा। पिछड़े क्षेत्रों का विकास, सामाजिक कल्याण, क्षेत्रीय असंतुलन और असमानता कम करने के लिए बजट में विशेष ध्यान दिया है। जिला अस्पतालों में ट्रामा सेंटर और इमर्जेंसी खुलने से मरीज़ों को इलाज के लिये अपने शहर से कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्योग तकनीक और नवाचार के व्यापक विस्तार से प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page