अध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

संत पंकज जी महाराज की सत्संग सभा बघरी गांव में आयोजित

जमानिया। विश्वविख्यात परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के वैचारिक उत्तराधिकारी संत पंकज जी महाराज अपनी 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा के 68वें पड़ाव पर बुधवार सायंकाल स्थानीय ब्लॉक के बघरी गांव के बागेश्वरी माता मंदिर के पास पहुंचे। जयगुरुदेव के जयघोष और भारी जनसमूह के उल्लासपूर्ण स्वागत के बीच महाराज जी ने मानवता की सेवा और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
मांसाहार और नशा अधोगति का द्वार विशाल सत्संग सभा को संबोधित करते हुए महाराज जी ने कहा कि मांसाहार और नशे का सेवन करने वाला व्यक्ति सीधे अधोगति की ओर जाता है। उन्होंने सचेत किया कि मनुष्य अपने बुरे कर्मों के कारण युगों-युगों तक 84 लाख योनियों के जन्म-मरण के असह्य कष्ट को भोगता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे पाप कर्मों से मुक्ति केवल संत सद्गुरु की शरण में ही संभव है। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के योगदान को याद करते हुए उन्होंने बताया कि महाराज जी ने आजीवन करोड़ों लोगों को शाकाहारी और चरित्रवान बनाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था।महाराज जी ने मथुरा स्थित ‘नाम योग साधना मंदिर’ की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह एक विलक्षण और वरदानी स्थान है। यहाँ श्रद्धालु रुपया-पैसा नहीं, बल्कि अपनी एक बुराई चढ़ाते हैं, जिसके बदले उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर के प्रसाद की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका एक दाना भी किसी भी बड़ी परेशानी में रक्षा कवच का कार्य करता है। सत्संग के दौरान उन्होंने कहा कि यह अनमोल मानव शरीर बड़े पुण्यों के बाद प्राप्त हुआ है। इसे सांसारिक माया में व्यर्थ न गंवाकर किसी ऐसे पूर्ण महात्मा की खोज करनी चाहिए जिन्होंने प्रभु को पा लिया हो। उनसे नामदान और साधना का रास्ता लेकर अपने असली घर (परमात्मा) की ओर प्रस्थान करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित होने वाले होली सत्संग मेले में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित किया। इस अवसर पर उदयनारायण, रामाश्रय यादव, राम अवध यादव, मोहन यादव, बबलू यादव, रमाकान्त तिवारी सहित रायबरेली संगत के सतीश सिंह, वंशबहादुर सिंह और संत शरण यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बघरी में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम ताजपुर मांझा के लिए प्रस्थान कर गई, जहाँ आज दोपहर 12 बजे से सत्संग का आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी जयगुरुदेव संगत उत्तरी खण्ड के अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page