उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

बच्चों के राशन पर चोरों ने किया हाथ साफ

जमानियाँ,गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अभईपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय में शुक्रवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने विज्ञान कक्ष का ताला तोड़कर एमडीएम का राशन चार बोरी चुरा ले गये। जिसकी लिखित तहरीर चौकी प्रभारी अभईपुर को दी गई।
ज्ञात हो कि अभईपुर पुलिस चौकी के पास स्थित इस विद्यालय में चोरी की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ। प्रधानाध्यापक चन्द्रबली सिंह यादव ने बताया कि बच्चों का राशन विज्ञान कक्ष में रखा गया था। सुबह विद्यालय आने पर देखा गया कि कक्ष का ताला टूटा है और चार बोरी राशन गायब है। चोरी की घटना की लिखित सूचना चौकी प्रभारी को दे दिया गया है। पुलिस चौकी के सामने मौजूद विद्यालय में चोरी होना पुलिस कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवालिया निशान खड़ा करता है। जब चौकी क्षेत्र ही सुरक्षित नहीं तो इलाका किसके भरोसा रहेगा। पुलिस गश्त का सारा पोल हौसला बुलंद चोर खोलते जा रहे है, लेकिन पुलिस दंभ भरती जा रही है। इस सम्बध में चौकी प्रभारी अजय भारती ने बताया चोरी का प्रार्थना पत्र मिला है, जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page