
जमानियां। तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान से सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बलुआघाट होते हुए नगर के बुद्धिपुर स्थित एक लान पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी. के. द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसके सम्मान में हर नागरिक को आगे आना चाहिए। नगर मंडल के प्रभारी बिजेंद्र राय ने कहा कि तिरंगे के नीचे सभी भारतीय एक हैं, हमें इसकी गरिमा बनाए रखनी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, मंडल महामंत्री राजू पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमार वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर निगम, सेक्टर संयोजक सतीश वर्मा एवं संतोष गुप्ता, सभासद रोहित शर्मा, बूथ अध्यक्ष अनुपम वर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गाजीपुर माया सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डी पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रीति देवी सहित पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत, नारों और झंडों की शोभा ने माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया।




