उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

बिहार चुनाव से पहले रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

गाज़ीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट दिलदारनगर एवं जीआरपी दिलदारनगर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपी बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनों के माध्यम से बिहार में शराब तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निरीक्षक प्रभारी दिलदारनगर के निर्देशन में सउनि. ऋषिकेश राय शर्मा, प्र.आ. मो. सेराज अंसारी, आ. हरिशंकर सिंह, आ. अरुण कुमार सिंह (रेसुब पोस्ट दिलदारनगर) तथा आरक्षी आशीष कुमार सिंह (जीआरपी चौकी दिलदारनगर) की टीम ने यह कार्रवाई की।टीम ने ट्रेन संख्या 12488 डाउन सीमांचल एक्सप्रेस में डीडीयू और दिलदारनगर स्टेशन के बीच सघन चेकिंग के दौरान चार लोगों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 23.100 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 19,420 रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी गुलशन कुमार (18 वर्ष), निवासी शेखपुरा, उदय कुमार सिंह (40 वर्ष), निवासी बक्सर, मुरारी कुमार (25 वर्ष), निवासी बिक्रम, कुंदन कुमार (25 वर्ष), निवासी बिक्रम, पटना के रहने वाले है। पूछताछ में सभी ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे, क्योंकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। पकड़ी गई शराब को मौके पर जब्त कर जब्ती सूची तैयार की गई और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी तस्करों के खिलाफ रेसुब पोस्ट दिलदारनगर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को माननीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डीडीयू के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page