उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सोनू सिंह ने जापान में विश्व एक्सपो 2025 में किया क्षेत्र का प्रतिनिधित्व, आज भारत लौटे

जमानियां। क्षेत्र के उमरगंज निवासी सोनू सिंह ने ओसाका, जापान में आयोजित विश्व एक्सपो 2025 में भाग लेकर क्षेत्र और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सोनू सिंह ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में हिस्सा लिया।

यह आयोजन 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 तक ओसाका स्थित इंडिया पैवेलियन भारत में संपन्न हुआ। इस दौरान सोनू सिंह ने व्यावसायिक बैठकों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और नेटवर्किंग सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की व्यापारिक, तकनीकी और सांस्कृतिक उपलब्धियों को विश्व मंच पर प्रदर्शित करना था।

आज कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सोनू सिंह जापान से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उनके लौटने की खबर से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके सफल प्रतिनिधित्व पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page