उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसदर

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

गाजीपुर। सोमवार की सुबह सदर कोतवाली थाना क्षेत्र की बिंदवलिया निवासी विवाहिता पूजा भारती (26 वर्ष) पत्नी शैलेन्द्र कुमार ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने  टीन सेट के घर की पाइप से फांसी लगा कर जान दे दिया। मोबाइल चार्जिंग को लेकर पति पत्नी में हुआ था विवाद के चलते पत्नी ने फंसी लगाया ऐसा पड़ोसियों ने बताया। वहीं आपको बता दे कि पूजा के 4 साल का एक बेटा है और वह 5 माह की गर्भवती महिला थी। रोज की तरह शैलेन्द्र मजदूरी करने के लिए घर से निकल जाता है। आज अपनी पत्नी से बोला कि जल्दी खाना बना दो काम पर जाना है। जल्दी खाना बनाने की बात को लेकर पत्नी अपने पति को बोल रही थी। उसी गांव की बुर्जुग महिलाओं ने पूजा को समझाया बुझाया तब जा कर मामला शान्त हुआ। फिर पति शौचालय में चला गया, जब वापस आया तो देखा दरवाजे का ताला बंद था और  पत्नी टीन सेड कडे से लटकी हुई थी‌। दरवाजा तोड़ कर जल्दी से पत्नी को गोद में उठाया कर मदद के लिए चिल्लाने लगा, फिर मौके पर गांव के लोग पहुंचे और महिला का फंदा खोल कर उतारें और आनन फानन में 108 एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन देर होने पर गांव के वाहन से जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page