Uncategorizedउत्तर प्रदेशगाजीपुर

कहीं आप मिठाई के नाम पर जहर तो नहीं खा रहे हैं

गाज़ीपुर!होली का त्यौहार नजदीक आते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है वर्ष भर में तमाम त्योहार आते हैं जिसमें मिठाई व खोवा की जरूरत होती है ऐसे में जैसे-जैसे  त्यौहार आते हैं मिलावट खोर भी सक्रिय हो जाते हैं अभी होली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में मिलावट का धंधा भी पूरे गाजीपुर जिले व आसपास के बाजारों में सिंथेटिक दूध व नकली मिठाइयों का धंधा बड़े ही धड़ल्ले से चल रहा है विभागीय उदासीनता के चलते ऐसे गोरख धंधा करने वालों के हौसले बुलंद है यदि भूले भटके कोरम पूरा करने अधिकारी पहुंच भी जाते हैं तो बस खाना पूर्ति कर बैरंग लौट जाते हैं और फिर बाद में मामला रफ्ता दफा हो जाता है इस लचर व्यवस्था के आगे आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है

दुकानदार मिठाई की शोकेश पर नहीं लिखते है एक्सपायरी डेट

अगर आप मिठाई की दुकान पर मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए खाद्य सुरक्षा नियम के तहत ट्रे में रखी मिठाइयों के साथ एक स्लिप भी लगी होती है जिस पर मिठाई के एक्सपायरी डेट लिखी होती है लेकिन अधिकांश जगहों पर इसका पालन नहीं हो रहा है ऐसे में खाद्य सुरक्षा मानक का अनुपालन भी नहीं हो रहा है और सेहत के साथ खिलवाड़ भी जारी है

क्या कहते हैं डॉक्टर!

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ घनश्याम का कहना है बाजार में जो खुली मिठाइयां एक्सपायरी डेट की रखी है उनको नहीं लेना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है ऐसी मिठाइयां खाने से उल्टी दस्त डायरिया फूड पॉयजनिंग की शिकायत हो सकती है मिठाई में पड़ा रंग भी हानिकारक हो सकता है ऐसे में व्यक्ति को एक्सपायरी डेट की और रंगीन मिठाइयां खाने से परहेज करना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page