अग्रणी शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

जमानियां। तहसील क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान एसएस देव पब्लिक स्कूल में 12 मार्च को रंगो का त्योहार होली के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने उपस्थित विद्यार्थियों अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को होली पर्व की शुभकामनाएं दी तथा हर्ष उल्लास के साथ रंगों के उत्सव पर होली पर्व का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनीता कुशवाहा ने होली के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली रंगों का तथा हँसी-खुशी व आपसी प्रेम का त्योहार है। इस दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर एक दूसरे के गले मिल कर समाज में एकता का संदेश देते है। विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह से एक दूसरे को रंग लगाकर एकता का संदेश दिया। उक्त मौके पर सहसंयोजीका शगुफ्ता रहमान, सहसंयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा, शशि बाला देवी, कृष्णानंद साहनी, धर्मेंद्र यादव समस्त अध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे।