उत्तर प्रदेशकासिमाबादक्राइमगाजीपुर

पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ अभियान में कासिमाबाद पुलिस को कामयाबी मिली है। थाना कासिमाबाद की टीम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी सचिन कुमार (21 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ राम, निवासी ग्राम साधापुर, को गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक 12 मार्च को उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय हमराह चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी को कासिमाबाद बाजार से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय हमराह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page