
जमानियां (गाज़ीपुर)। क्षेत्र के दाउदपुर ग्राम स्थित आदित्य इंटर कॉलेज में कार्यरत वरिष्ठ प्रवक्ता जीउत बंधन सिंह (59) का बुद्धवार की सुबह करीब 3 बजे इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही कॉलेज सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ज्ञात हो कि यह विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा निजी चिकित्सक के देख रेख में इनका इलाज चल रहा है। बिमारी के हालत में भी अपने कर्मपथ पर चलते हुए कॉलेज आकर शिक्षण कार्य में लीन रहते थे। मंगलवार की रात अचानक तबियत खराब हो जाने के कारण परिजन वाराणसी स्थित बीएचयू में भर्ती कराये। जहाँ ईलाज के दौरान सुबह करीब तीन बजे उन्होंने अंतिम सॉस ली। सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिसर में मृतात्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा गया। ये अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है। अन्त्येष्टी वाराणसी स्थित हरिश्चन्द्र घाट पर हुई। मुखाग्नि बड़े पुत्र अरुण सिंह ने दिया। अंतिम यात्रा में पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय, प्रधानाचार्य ओम नरायण राय, अनुराग पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, अरुण कुमार, वृजेश कुमार, भूपेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी, संजय सिंह, बबलू सिंह, आनंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।




