उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाराजनीति

केंद्रीय बजट विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला – जयप्रकाश गुप्ता

जमानिया। स्थानीय नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को जमानियां विधानसभा (379) क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय बजट-2026 पर ‘विधानसभा चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेताओं ने बजट की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए इसे विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बताया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पारस नाथ राय ने केंद्रीय बजट-2026 को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं, कार्यक्रम के संयोजक और नगरपालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने इस बजट में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस किया है। सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, राजीव चतुर्वेदी, पंकज राय, रविंद्र यादव, मदन भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page