उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

तमंचा लेकर घूम रहे शख्स को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच शादियाबाद थाना पुलिस ने एक बार फिर तेज कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 13 अप्रैल को थाना शादियाबाद के उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पांडेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम अड़िला में घेराबंदी कर आल्हा सिंह को पकड़ लिया गया।
पुलिस की तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना शादियाबाद में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आल्हा सिंह, ग्राम सराय गोकुल का निवासी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इससे पहले भी वह मारपीट, गाली-गलौज और महिला से जुड़े मामलों में नामजद रह चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page