
गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने एक और सफलता हासिल करते हुए पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 13 अप्रैल को थाना भुड़कुड़ा के उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह अपनी टीम के साथ दुल्लहपुर स्टेशन के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी उर्फ लालू को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मु0अ0सं0 86/2026 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज गंभीर मामले में फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त इमामुद्दीन अंसारी उर्फ लालू ( 25 वर्ष), जनपद मऊ के थाना रामपुर बेलौली क्षेत्र के ग्राम नेंमडाड का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


