उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाशिक्षा

इंटरमीडिएट की छात्रा ने 94.2 अंक प्राप्त कर विद्यालय का बढ़ाया मान

जमानियां(गाजीपुर)। इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही छात्र व छात्राओं में खुशी का माहौल व्याप्त है। तहसील क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल की इण्टरमीडिएट की छात्रा वर्तिका ने 94.2% अंक हासिल कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया। वही साहित्य 91%, रितेश यादव 87.4%, सोनू 86.4%
विशाल 83.4%, कुंदन 83.21%, राजनंदिनी 83.2%, रुद्रांश 83%,आयुष वर्मा 80.2%, प्रिंस मौर्य 80%, दिव्या जायसवाल 80%, संध्या 80% अर्जित किया। वही हाईस्कूल में लकी चंद मौर्या ने सर्वाधिक 95.4 % अंक अर्जित कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया।  रिफत खान 95 %, साल्वी जायसवाल 93.8 %, रौशनी सिंह 93.6%, हिमांशु यादव 91.4 %, साक्षी  शर्मा 91.2 %, अनुष्का तिवारी 90.4%, अंजली 90.2 %, सुफियान अंसारी 92%, स्वाति सिंह 87.2%, हादियाँ नियाजी 85.6%, विकास मौर्या 86.8%, आँचल यादव 90%, प्रियांशु सिंह 86.2%, अंजली 85.4%, कत्यानी राय 86.2%, आदित्या कुमार सिंह 85.%, राहुल प्रजापति 85.2 %, अभिलाषा कुमारी 85.6% अंक अंर्जित किया।प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा जी ने समस्त अव्वल आये हुए विद्यार्थी को मिठाई खिलाकर उनका प्रोत्साहन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के हाईस्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा जो अपने आप में एक कृतिमान है, तथा इण्टर का परिणाम 97% रहा। ग्राम बरुइन स्थित एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल के इण्टरमीडिएट की छात्रा अनुराधा यादव ने 85.6% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 83.6% अंक प्राप्त कर ट्यूकल सिंह को  द्वितीय स्थान व 80.6% अंक प्राप्त कर दिक्षिता सिंह को तृतीय स्थान हासिल हुआ।स्कूल के निदेशक रणविजय सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की, तथा बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page