
जमानियां(गाजीपुर)। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह का 67 वां जन्मदिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम महेवा स्थित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा प्रीत भोज का भी आयोजन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सर्वप्रथम महेवा स्थित महेश्वर धाम पर पूर्जन अर्चन के बाद केक काटकर धूम धाम से जन्मदिन मनाया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज रिश्ते कमजोर होते जा रहे है। इन रिश्ते को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। मजबूत रिश्तों से समाज भी बेहतर बनता है। देश के चारों स्तम्भ की कमजोरी के कारण देश भी कमजोर हो रहा है। एक पूंजीपति को बचाने के चक्कर में देश की अस्मिता पर आज सवाल खड़ा हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक देशवासियों को मजबूती के साथ अपने राष्ट्र के लिए खड़ा रहना पड़ेगा। देश के लिए बेहतर कर्म करने वाला ही अनंत काल तक जीवित रहता है।उक्त मौके पर विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव, सपा नेत्री सौर्या सिंह, जिला पंचायत सदस्य आकाश यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, बबलू राय, अशोक राय, अंजनी राय, सोनू राय, कृष्णानन्द मौर्य, ब्रम्हानन्द, गोल्डी सिंह आदि मौजूद रहे।