उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

भव्य तिरंगा यात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

जमानियां।क्षेत्र के फुल्ली स्थित दुर्गा मंदिर से मंगलवार को भाजपा दक्षिणी मंडल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शेरपुर, शाहपुर, मुहम्मदपुर,दरौली होते हुए क्षेत्र के बडेसर स्थित भीमराव अंबेकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में तिरंगे की शान और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसके सम्मान में हर नागरिक को आगे आना चाहिए। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संदीप ने कहा कि तिरंगे के नीचे सभी भारतीय एक हैं, हमें इसकी गरिमा बनाए रखनी है। इस अवसर पर विधान सभा संयोजक व जिला मंत्री बिष्णु प्रताप सिंह,पंकज राय,मंडल महामंत्री मदन लाल,सहित पार्टी के सभी सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत, नारों और झंडों की शोभा ने माहौल को उत्साह और गर्व से भर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page