
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के विकास खंड तिराहे के पास स्थित एक चाय की दुकान पर मंगलवार कि दोपहर चेयरमैन का विरोध करने के मामले में एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीडित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीडित नारायण दास चौरसिया ने आरोप लगाया कि वर्तमान चेयरमैन का विरोध करने की वजह से उनके पुत्र‚ भाई सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंच कर घटना की लिखित सूचना दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।



