उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

दो गोवंश के साथ अभियुक्त गिरफ्तार  

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जमानियां कोतवाली पुलिस टीम ने दो गोवंश के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा ग्राम इलायचीपुर से अभियुक्त श्रवण यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम अडिला थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को दो गोवंश के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के सम्बन्ध में गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page