उत्तर प्रदेशगाजीपुरधर्मसदर

मकर संक्रांति पर्व पर शिवपूजन बाबा आश्रम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

राजेश चौबे (सचिव) दिव्य लोक आश्रम करंडा

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र स्थित तुलसीपुर स्थित त्रिकालदर्शी अंतर्यामी प्रभु श्री शिवपूजन बाबा आश्रम पर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लग गईं और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर करीब 45 से 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिव्य लोक आश्रम के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था, जो देर शाम तक निरंतर जारी रहा। आश्रम परिसर में खिचड़ी प्रसाद का वितरण पूरे दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई थी। दो से तीन थानों की पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ-साथ स्वयंसेवकों, भक्तों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की गईं। कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। कार्यक्रम के समापन पर आश्रम सचिव राजेश चौबे ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों और उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।

दीपक पांडे (अधिवक्ता हाईकोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page