उत्तर प्रदेशकासिमाबादक्राइमगाजीपुर

दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक राजनारायण के नेतृत्व में कासिमाबाद पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/2026, धारा 64(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त नितिश पुत्र अनिल कुमार उर्फ गुड्डु (19 वर्ष), निवासी ग्राम सुरवत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को महडौर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मुकदमे में कार्रवाई की जा रही थी और वह काफी समय से पुलिस की नजर से बच रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजनारायण के साथ थाना कासिमाबाद की पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page