अध्यात्मउत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानिया

*विश्व कल्याण व सुख समृद्धि की कामना के लिए विधायक ने किया रुद्राभिषेक*

जमानियां(गाजीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी स्थित प्राचीन स्वयंभू महादेवा मंदिर पर सावन के प्रथम सोमवार को क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने विश्व कल्याण व सुख समृद्धि की कामना के लिए रुद्राभिषेक किया।
रुद्राभिषेक एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है और विश्व में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है। विधायक व पूर्व मंत्री ने बताया कि सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक एक धार्मिक अनुष्ठान है। क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि व विश्व कल्याण हेतु भगवान शिव से प्रार्थना की गई। यह पूजा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य, और मानसिक शांति प्रदान करने के लिए जानी जाती है। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से ही विश्व कल्याण की कामना की जा सकती है।
इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उक्त मौके पर सपा विधानसभा तहसील अध्यक्ष अनिल यादव, सुशील सिंह, पंकज सिंह, मनोज सिंह, उमेश यादव, अशोक सिंह, काशी यादव, संजय सिंह, बबलू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page