उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

फरार गौतस्कर मुठभेड़ में घायल, जमानिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

अनिल कुमार (क्षेत्राधिकारी)जमानिया

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डिल्लाचावल नहर पुलिया के पास मुठभेड़ में वांछित गो- तस्कर गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर सभाजीत उर्फ शालू यादव के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। तलाशी में गो तस्कर के पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद हुई।  
क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले व मुकदमा में वांछित, फरार गो-तस्कर की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ बरुईन-दिलदारनगर मार्ग पर भ्रमणशील थे। तभी बिना नंबर प्लेट की एक बाइक जमानिया की तरफ जाता दिखाई दिया, उसे पुलिस टीम ने रोकने का इशारा किया गया तो वह बाइक सवार अपना गति बढ़ा दिया। गति बढ़ता देख प्रभारी निरीक्षक ने सेकेंड मोबाइल टीम को सूचित कर उक्त बाइक सवार की घेराबंदी शुरू कर दी। डिल्लाचावर नहर पुलिया मोड़ के पास सामने से आ रही पुलिस टीम को देख अपने को घिर जाने के भय से गो तस्कर ने पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से तमंचे से एक राउंड फायर किया। इस पर पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया गया तो गो-तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के नगर स्थित पीएचसी भेजा गया। पूछताछ में गोतस्कर ने अपना नाम बहरियाबाद थाना लछी रामपुर मिर्जापुर निवासी सभाजीत उर्फ शालू यादव बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस और बिना नंबर का एक प्लेट बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ आजमगढ़ में एक, बहरियाबाद में एक और जमानिया में एक मुकदमा दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page