उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरसैदपुर

चौबीस लाख कैश और दो तमंचे संग जुआड़ी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक,गाज़ीपुर

एसओ की सटीक दबिश: बन्द स्कूल से जुआ गैंग पर बड़ी कार्रवाई,


गाजीपुर। थाना रामपुर माँझा के तेज-तर्रार थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून का डंडा अपराधियों पर कैसे सटीक और असरदार तरीके से चलता है। अपराध व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एसओ की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुरुवार को बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप स्थित बन्द पड़े विद्यालय (ग्राम चकेरी) में जुआ खेल रहे गिरोह पर अचानक दबिश डालकर दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस की इस तगड़ी कार्रवाई में बरामद हुआ माल स्वयं कार्रवाई की गंभीरता बयां करता है,24,25,000 नकद रूपया, दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जीवित कारतूस, दो मोबाइल फोन, ताश के दो पैकेट, एक गमछा और 1594 रूपया नकद।
गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार शर्मा, (42) निवासी खजुरी, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, वाराणसी, हनुमान प्रसाद चौरसिया (40) , निवासी नई बस्ती पाण्डेयपुर, वाराणसी है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और उप निरीक्षक सरोज कुमार पाण्डेय की सूझबूझ, मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन और मौके पर दिखाई गई फुर्ती ने क्षेत्र में सक्रिय अवैध जुआ संचालन पर बड़ा प्रहार किया है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 120/2025, धारा 3/4 जुआ अधिनियम तथा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ अशोक कुमार गुप्ता की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूत पकड़ और अपराधियों में बढ़ती दहशत के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page