
जमानिया। नगर स्थित एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चाँदपुर नई बस्ती निवासी अहद अंसारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते बुधवार को दोपहर करीब 12.23 बजे वह रोज की तरह अपनी दुकान अफजाल शोरूम के पास अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर भीतर चले गए। करीब 3.30 बजे जब वह दुकान से बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार, बाइक के साथ उसके सभी महत्वपूर्ण कागजात भी उसी में रखे थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।




