उत्तर प्रदेशगाजीपुरमनोरंजनसेवराइं

सनबीम स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध

जमानियाँ (गाजीपुर)। सेवराई तहसील के देहवल- दिलदारनगर स्थित सनबीम स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव ‘लक्ष्य-2025’ का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह तथा गेस्ट आफ ऑनर सी.ओ.ओ. (आपरेशन एण्ड रेसिडेंसियल अफेयर) सनबीम ग्रुप ऑफ़ एजुकेशनल इंस्टिट्यूट आशीष राय के द्वारा तुलसी वेदी पूजन व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चयात मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों का विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह व प्रवीण कुमार सिंह द्वारा किया गया।
आकर्षक ढंग से सजाये गये वि‌द्यालय परिसर व इन्द्रधनुषी रंग से सुसज्जित मंच पर बच्चों ने स्वरप्रवाह गीत और नृत्य के द्वारा उपस्थित जनों को एकाग्रचित्त कर भाव विभोर कर दिया। 
संगीत विभाग स्वरांजल से वादिनी, अंश, अनिकेत, कोमल, अल्शिफा, अरुशी आदि शिक्षार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया वही  कक्षा 3 से 5 के बच्चों द्वारा रिदम ब्लेंडर डांस से आयुष, प्रेम, रोहित, आयशा, अर्पिता, सैफ आदि बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। जर्नी ऑफ़ आर्चरी, डेजर्ट मेलोडी कक्षा नर्सरी से कक्षा केजी-2 के छोटे बच्चों अन्वी, सोम्या, आर्या, अशिफा, नव्या, श्रेया, अब्दुल्लाह आदि छोटे बच्चों ने डांस कार्यक्रम प्रस्तुत किया वही द गोल्डन स्टिक-ऐ हिरोस रिफयूसल में कक्षा 8 और 10 तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुति से मंच पर समा बाँध दिया और योगा, किक, स्केटिंग, पिरामिड, वृन्दावन की प्रीत आदि कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों ने जनसमूह का मनमोह लिया। गीतों और नृत्यों की आयोजन ने सभी को भावविभोर कर दिया। योग और मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी कार्यक्रम का आकर्षण रहा। छात्रों का आत्मविश्वास मंच पर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में उत्साह देखने योग्य था।
मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश ने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं अपितु हर एक क्षेत्र में अत्यंत विशिष्ट स्थान रखता है। शिक्षा शेरनी का दूध होता है, जो पढ़ेगा वही आगे बढ़ेगा। शिक्षा के द्वारा ही स्वयं व देश का विकाश सम्भव हो सकता है। आज महिला सशक्तिकरण चहुओर दृष्टिगत हो रहा है, बच्चियां हर क्षेत्र में आगे जाते हुए पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा रही है।
गेस्ट ऑफ ऑनर अतिथि आशीष राय ने अपने साकारात्मक विचारों से छात्रों में उर्जा का संचार करते हुए छात्रों एवं अभिभावकों को कहा कि यह स्कूल आपके आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा इसका मैं पूरा भरोसा देता हूँ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार साव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी तथा वि‌द्यालय की शैक्षणिक व शिक्षा संबंधी प्रत्येक कार्यों व उनसे सम्बन्धित वर्ष भर की गतिविधियों का आंकड़ा और अन्य उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ संस्कार पर जोर दिया गया। अंत में विद्यालय के चेयरमैन के.पी. सिंह ने वार्षिकोत्सव में आये हुए मुख्य अतिथियों सहित सभी अभिभावकों व छात्रों, अध्यापकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। तत्पश्चयात अव्वल छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के द्वारा दिया गया।
उक्त अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर शोभा सिंह, प्रवीन सिंह, स्मिता सिंह, डीन तहसीन आबीदी व सनबीम गाजीपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना कुमारी एवं समस्त कोआर्डीनेटर, वि‌द्यालय के अध्यापकगण, कर्मचारीगण के साथ-साथ विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page