स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपुरा में एकल व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. दिवाकर सिंह के निर्देशन एवं संरक्षकत्व में आयोजित एकल व्याख्यानमाला कार्यक्रम के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा आज दिनांक 15/04/ 2025 को एकल व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. सुघर सिंह राजपूत के संयोजकत्व में एकल व्याख्यान माला की तीसरी कड़ी को जोड़ते हुए *’वैश्वीकरण का ग्रामीण समाज पर प्रभाव एवं चुनौतियां’* विषय पर एकल व्याख्यान संपन्न कराया गया। पी.जी. कॉलेज गाजीपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य में वैश्वीकरण की अवधारणात्मक पक्ष को व्याख्यायित करते हुए कहा कि वैश्वीकरण का सम्बन्ध केवल आर्थिक ही नहीं सामाजिक एवं सांस्कृतिक भी है। भारतीय संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम् की महत्ता का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय ग्रामीण समाज के विभिन्न पहलुओं जैसे- संस्कृति, शिक्षा, व्यापार एवं कृषि इत्यादि पर प्रकाश डालते हुए इसके प्रभाव एवं चुनौतियों की चर्चा करते हुए उदाहरण के साथ छात्र-छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। मुख्य वक्ता एवं मंचासीन पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुघर सिंह राजपूत, डॉ. दीपक कुमार यादव, डॉ. चन्दन व डॉ. शमशुल कमर ने किया। कार्यक्रम में विषय की प्रारंभिक रूपरेखा विभाग प्रभारी डॉ. सुघर सिंह राजपूत ने प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सर्वेश पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. शिव प्रताप यादव ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपक कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।




