
बलिया(उ०प्र०) रसड़ा चीनी मिल के चैयरमैन व भाजपा के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का आपत्तिजनक महिला डांसर के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हडकंप मच गया यह वीडियो लगभग 20 से 25 दिन के करीब बताया जा रहा है जो बिहार में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान महिला डांसर के साथ भाजपा नेता की अश्लील हरकत देखी जा रही है
भाजपा के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने बताया कि यह वायरल वीडियो भाजपा के बांसडीह विधानसभा के विधायक केतकी सिंह के समर्थकों द्वारा साजिश करके वायरल किया गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के रिश्तेदार भी हूं और भाजपा ने मुझे बांसडीह विधानसभा से एक बार चुनाव भी लड़ाया था हमारी राजनीतिक उपलब्धिया धूमिल करने के लिए यह सब साजिश किया गया है इसके लिए पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत भी करूंगा।




