उत्तर प्रदेशकृषिगाजीपुरज़मानिया

गंगा का जल स्तर घटने से पम्प कैनाल का संचालन ठप्प

जमानियां(गाजीपुर)। गंगा का जल स्तर घटने से चक्काबांध स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है जिससे क्षेत्रीय किसानों की समस्याएं काफी बढ़ गई है।
क्षेत्र में किसान धान की नर्सरी डालने के साथ ही साथ धान की रोपाई के लिए खेत को तैयार भी कर रहे है, लेकिन सिंचाई साधनों के जवाब देने से किसानों के माथे पर लकीर साफ नजर आने लगी हैं। इस समस्या का उपाय खोजने में फिलहाल सिंचाई विभाग और तहसील प्रशासन असफल नजर आ रहा है।
चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल से कई रजवाहा व माइनरों के द्वारा जमानियां तहसील, सेवराई तहसील सहित चंदौली जनपद के बरहनी ब्लाक के आंशिक क्षेत्र का सिंचाई करता है। लेकिन पम्प कैनाल बन्द हो जाने के कारण नहरों से किसानों को अभी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। नर्सरी डाल चुके किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा नर्सरी के सूखने का डर बना हुआ है। क्षेत्रीय कृषक बबलू सिंह, अनिल सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि यदि समय पर पानी नहीं मिला तो धान का सूखने का डर बना हुआ है साथ ही धान की बुवाई भी प्रभावित होगी। जिससे फसल उत्पादन और आमदनी दोनों पर असर पड़ेगा। सिंचाई विभाग के एसडीओं फूलचन्द्र मौर्या ने बताया कि गंगा का जलस्तर कम होने से पम्प कैनाल का संचालन संभव नहीं हो पा रहा। पम्प जलने का डर बना हुआ है, इसलिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पम्प कैनाल को बंद करने का निर्णय लिया गया है। कृषक बन्धु धैर्य बनाये जलस्तर बढ़ते ही पम्प का संचालन शीघ्र ही किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page