उत्तर प्रदेशखेल-कूदगाजीपुरज़मानिया

जमानिया कस्बा ने रोमांचक मुकाबले में खिताब जीता

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम ताजपुर-गायघाट स्थित खेल के मैदान में शनिवार को डायमण्ड स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का रोमांचक फाइनल मैच स्टार  स्पोर्टिंग क्लब मनसूरपुर बिहार बनाम जमानियां कस्बा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में जमानियां कस्बा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता कप अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता रितेश सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चयात कल्ब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व आमंत्रित अतिथियों को माल्यार्पण व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से ही खिलाड़ी की पहचान होती है।अच्छा खिलाड़ी अपने खेल के प्रति दिलचस्पी, उत्सुकता और सीखने की चाह रखता है। वह अपना खेल लगन से खेलता है। उसका अपने खेल पर नियंत्रण होता है। और वह हारी हुई बाज़ी को भी जीतने का हौसला रखता है। 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमानियां कस्बा स्पोर्टिंग ने निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 142 बनाकर जीत के लिए 143 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में उतरी स्टार स्पोर्टिंग क्लब मंसूरपुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 135 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच जमानियां कस्बा की टीम के खिलाड़ी टिंकू व मैन ऑफ द सीरिज वृजेश कुमार, बेस्ट बालर सादाब रहे वही बेस्ट बैट्समैन का खिताब मंसूरपुर टीम के खिलाड़ी नगेन्द्र कुमार, बेस्ट कैच अजीत कुमार को चुना गया।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित दर्शकों की तालियां बजती रही। उक्त मौके पर ताजपुर ग्राम प्रधान आजाद यादव, पूर्व प्रधान मोहन यादव, दुर्गा यादव, पारस यादव, सभासद प्रमोद यादव, अनिल यादव, मनोज यादव, अमित यादव, लुटावन यादव, सन्तोष यादव, यश यादव, लालू यादव, आकाश यादव, शुभम यादव, शिवम यादव, रौनक यादव, दिलीप यादव आदि लोग मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका में मनोज यादव, यश कुमार व कमेन्ट्री शिवम यादव, रौनक के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page