उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाप्रशासनिकमौसम

बाढ़ को लेकर बैठक,दिए निर्देश

जमानिया। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को तहसील सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में हर हाल में जरूरी संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राहत शिविर, चिकित्सा सहायता, नावों की व्यवस्था और खाद्यान्न की आपूर्ति के लिए संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। संभावित बाढ़ग्रस्त गांवों में निरीक्षण और निगरानी का कार्य लगातार किया जा रहा है। नाविकों, गोताखोरों और आपदा राहत टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के अंत में सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ की स्थिति में आपसी समन्वय से त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि जन-धन की हानि को रोका जा सके।बैठक में ग्राम विकास विभाग‚ स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page