Uncategorized

नाजायज तमंचा व एक कारतूस संग अभियुक्त गिरफ्तार


जमानिया।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को उ0नि0 अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा देवैथा मार्ग पर बभनपुरा नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त सोनू राजभर पुत्र स्व0 सलटू राजभर के पास से 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त क्षेत्र के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह थाना जमानिया जनपद गाजीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page