उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

रिश्ता हुआ शर्मसार!कलयुगी बेटे ने मां भाभी को पीटा

जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नई बस्ती, लोदीपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी विधवा मां और भाभी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर के अनुसार, चांदपुर नई बस्ती (लोदीपुर) निवासी जयमाला पांडेय (पत्नी स्व. विनय पांडेय) ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र आकाश पांडेय मनबढ़ किस्म का है। वह आए दिन अपनी मां और भाभी भारती पांडेय के साथ मारपीट करता है। बेटे के इसी अत्याचार से तंग आकर और डर के कारण जयमाला अपनी बहू के साथ अपनी बेटी पूजा पांडेय के घर इलाहाबाद चली गई थीं। बीते 13 फरवरी को जब वे वापस लौटीं, तो आकाश ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों व लाठी-डंडे से उन्हें और उनकी बहू को पीटा। पीड़िता ने बताया कि करीब 25 दिन पहले भी आकाश ने बहू को बुरी तरह मारा था, जिसका इलाज उन्होंने इलाहाबाद में करवाया था। वहीं, आठ महीने पहले भी उसने मारपीट की थी, जिसका मुकदमा थाने में दर्ज है। आरोप है कि आकाश अक्सर पूरे परिवार को जान से मारकर गंगा में फेंकने की धमकी देता है, जिससे परिवार डरा हुआ है। 15 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे उसने फिर से मारपीट की, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़िता जयमाला पांडेय की तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र आकाश पांडेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page