जमानिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवैथा में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
देवैथा गांव निवासी शिवनारायण सिंह यादव उर्फ मुन्ना यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही चार लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित के सिर और चेहरे पर काफी चोटें आई हैं। पीड़ित का कहना है कि विपक्षियों ने पूर्व में भी उनके साथ मारपीट की थी और अब पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारकर नहर में फेंकने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़ित शिवनारायण सिंह यादव की तहरीर पर आरोपी ओम प्रकाश यादव, जय प्रकाश यादव, भिरगु यादव और पूजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच रही है।



