उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानियाहादसा

बाइक से स्टंट बाजी का शौक पड़ा भारी तीन छात्र घायल

जमानिया। क्षेत्र में नाबालिग छात्रों द्वारा सड़कों पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार बाइक चलाने का शौक हादसों का सबब बन रहा है। सोमवार को भैदपुर पेट्रोल पंप के पास बाइक से स्टंट कर रहे तीन स्कूली छात्र आपस में टकराकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए। तीनों घायलों ने कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, तीनों छात्र स्कूल से घर लौटते समय बाइक को तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे। इस दौरान वे बाइक पर खड़े होकर स्टंट का प्रदर्शन भी कर रहे थे। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई, जिससे छात्र सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। घायलों की पहचान धनंजय कुमार (18 वर्ष) पुत्र संजय कुमार निवासी रघुनाथपुर, संदीप कुमार (19 वर्ष) निवासी सबलपुर और शिवम यादव (18 वर्ष) निवासी देवरिया के रूप में हुई है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि कोतवाली पुलिस को नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाना चाहिए ताकि बच्चों में कानून का डर पैदा हो और ऐसे हादसों पर लगाम लग सके। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पुलिस टीम लगातार सड़क सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान चला रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को स्कूल जाने के लिए बाइक या अन्य वाहन की छूट न दें। बच्चों की सुरक्षा के प्रति माता-पिता को भी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि वे ऐसी जानलेवा स्टंटबाजी से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page