उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानियाहादसा

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत दहेज का आरोप

जमानियां। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता ज्योति बिंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है।घटनाके चलते मायके से लेकर ससुराल पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया,घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई।
विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस में हडकंम्प मच गया,आननफानन में‌ पुलिस मौके पर धमक पडी,और ससुराल वालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर कोतवाली चली आई,वहीं पुत्री की मौत की सूचना पर मायके से परिजन रोते विलखते पहुंचे,और
ग्राम ओदरा थाना धीना जनपद चंदौली निवासी पिता ओमप्रकाश बिंद ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।इसको लेकर पिता ने पति,सास एवं ससुर के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू करने के साथ ही आरोपितों की तलाश में जुट गई,मगर तीनों फरार हो गये है।
मृत विवाहिता ज्योति के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी  एक साल पहले 21 अप्रैल 2024 में कसेरा पोखरा निवासी अरविंद बिंद के साथ हुई थी,बताया कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर ससुराल वाले उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते रहे,मांग पूरी ना होने पर उसकी पुत्री की हत्या दी और घटना को दूसरा रूप देने के लिए उसे गमझे में उसका गला कसकर खिड़की के ग्रील के सहारे लटका दिया।प्रभारी कोतवाल अरुण पांडेय ने बताया कि विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है,और मामलें की छानबीन की जा रही है,बताया कि मृतक विवाहिता के पिता के तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page