उत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुरज़मानिया

नाबालिग को शादी का झांसा देने और वापस न भेजने का आरोप, केस दर्ज

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र में एक पिता ने युवक पर उसकी नाबालिग और मानसिक रूप से अस्वस्थ पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, शादी का झांसा देने और फिर वापस न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में शनिवार को तहरीर देकर युवक व उसके परिजनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

पीड़ित के अनुसार, उसकी 15 वर्षीय पुत्री कुछ महीनों पूर्व घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कुछ दिनों बाद एक युवक ने फोन कर बताया कि लड़की उसके पास है और उसे वापस लेने के लिए 11 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने उक्त धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दी। इसके बाद युवक लगातार उसे अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर टालता रहा और मुलाकात के समय मोबाइल स्विच ऑफ कर लेता था। आखिरकार उसने यह कह दिया कि वह लड़की से शादी कर चुका है और अब उसे किसी भी कीमत पर नहीं लौटाएगा। पीड़ित का आरोप है कि युवक का पिता भी उसे फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आखिरकार पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरूण पाण्डेय ने बताया कि मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page