उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियास्वास्थ्य

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्था का बोलबाला

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम रोहुणा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। अस्पताल परिसर में मौजूद झांड-झंखाड़ सहित बरामदा, शौचालय, इंजेक्शन कक्ष, स्टोर रूम में व्याप्त गन्दगी व चिकित्सक कक्ष में मौजूद एक्सपायर दवा अस्पताल की दुर्दशा का प्रत्यक्ष प्रमाण बने हुये है वही वार्ड ब्वाय के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। जिससे ग्रामीण अंचल के लोग स्वास्थ सुविधाओं से बंचित हो गये है, तथा दूर-दराज से आए लोगों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है।
पूर्ववर्ती सरकार में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं के मद्देनजर लाखों की लागत से गंधुतालुका क्षेत्र के रोहुणा ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया, लेकिन केन्द्र बनने के बाद भी ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, वही अस्पताल का बाउंड्रीवाल टूट गया है तथा खिड़की और दरवाजा सहित पानी की टंकी का बुरा हाल है। इस केंद्र पर एक डाक्टर, एक वार्ड ब्वाय व दो स्वीपर है लेकिन डाक्टर साहब हफ्ते में एक दिन ही सेवा करते है जबकि दो स्वीपर कभी कभार अस्पताल पर दर्शन देते है। ऐसे में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की का कोई असर नहीं दिखाई देता है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने में लगी है वही चिकित्सक व कर्मचारी सरकार के मंशा पर पानी फेरने से भी नहीं चूक रहे है। बुद्धवार की दोपहर न्यूज टीम अस्पताल पर पहुंची तो चिकित्सक नदारत थे तथा वार्ड ब्वाय आसफ खान अस्पताल का संचालन करते दिखे। चिकित्सक की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर वार्ड ब्वाय ने बताया कि उनकी ड्यूटी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर लगी है तथा स्वीपर के अनुपस्थिति के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। चिकित्सक कक्ष में मौजूद टेबल दवाइयों से भरा रहा जिसमें एक्सपायर डेट की भी दवा मौजूद रही। ऐसे में सवाल उठता है कि अनजाने में किसी मरीज को एक्सपायर डेट की दवा दे दी गई तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। पूरे अस्पताल में गन्दगी का अंबार लगा हुआ था तथा शौचालय से बदबू आ रहा था। पानी टंकी खराब होने से पेयजल की भी समस्या गम्भीर थी। ग्रामीण रामप्रताप ओझा, रामनरायण पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय आदि ने बताया कि इस अस्पताल की स्थिति बहुत खराब है। बाउण्ड्री वाल टूट जाने से छुट्टा पशु आ जाते है वही चिकित्सक हफ्ते में एक ही दिन दर्शन देते है। उनसे पूछने पर कहते है कि बाकी दिन पीएचसी जमानियाँ में हमारी ड्यूटी है। यहाँ पेयजल की समस्या गम्भीर है गॉव से पानी लाया जाता है। अस्पताल की दयनीय स्थिति के कारण गॉव व क्षेत्र के मरीजों को अन्यत्र जाना पड़ता है। प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र जमानियाँ के प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि रोहुणा पीएचसी के चिकित्सक डॉ शमशेर बहादुर का ड्यूटी शनिवार व रविवार को ही पीएचसी जमानियाँ में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page