उत्तर प्रदेशगाजीपुरज़मानियाहादसा

नवयुवक के असमय निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुस्का निवासी आशुतोष सिंह (29) पुत्र राकेश सिंह का बंगलौर में रविवार की सुबह करीब 6 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। इकलौते पुत्र के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुःख का भीषण पहाड़ टूट गया। परिवार का हंसी खुशी एकाएक क्रंदन में बदल गया।  ग्रामीण व क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार आशुतोष बंगलौर में सीमेन्स कम्पनी में जेई के पद पर सम्मान जनक पैकेज के साथ कार्यरत थे। सुबह बाइक से अपने मध्यप्रदेश निवासी साथी के साथ किसी कार्यवश कही जा रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से अचानक टकरा गई। जिससे दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने मौत की सूचना परिजनों को दी। इकलौते पुत्र के मौत सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दो बहनों में आशुतोष सबसे बड़ा था। उसका आगामी 23 नवम्बर को सगाई था। जिस कारण 19 नवम्बर को घर आगमन की तैयारी थी, वही घर पर सगाई की खुशी खुशी तैयारियां चल रही थी। मौत की सूचना ने खुशी मातम में बदल दिया। माँ के आंखों से ऑसू रुकने का नाम नहीं ले रहा था वही पिता बेसुध हो गये थे। ग्रामीण व शुभेच्छु परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ा रहे थे। अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page