
गाजीपुर। जिले में नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए जमानियां कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह टीम द्वारा बरूइन नहर चौराहा पर चेकिंग के दौरान दो नाजायज गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल UP61AN 9845 और 10.568 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरिओम जायसवाल(24) पुत्र रामाकान्त जायसवाल, निवासी चकजैनब, थाना बरेसर, शिवकुमार (45) पुत्र स्व. मोतीचंद पासी, निवासी मुबारकपुर गंगौली, थाना कासिमाबाद है। बरामदगी के आधार पर थाना जमानियां में मु0अ0सं0 415/2025, धारा 4/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह, थाना जमानियां शामिल रहे।




